पारंपरिक हथियार परिचालन कला कौशल में रामभक्तों संग खुद को तपा रहें हैं: मनीष जायसवाल

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandesh Desk

हजारीबाग: संसद के बजट सत्र के समापन होते ही अपने कर्मभूमि लौटे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को रामभक्ति में रंग चुके हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के रामभक्तों के बीच पहुंचे और अहले सुबह से लेकर 33 डिग्री टेंपरेचर में चिलचिलाती धूप के बीच उनके साथ पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र कला- कौशल परिचालन अभ्यास में खुद को तपाते नजर आए। सांसद मनीष जायसवाल का हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र वासियों से खासा गहरा नाता रहा है। 10 वर्षों तक उन्होंने बतौर सदर विधायक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और इससे पहले भी लगातार दो वर्षों तक इस क्षेत्र के लोगों को रामनवमी से पूर्व पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र वितरण कर विलुप्त होती पारंपरिक कला- कौशल को बढ़ावा देकर लोगों के बीच इसे जीवंत कर चुके हैं। सांसद बनने के बाद मनीष जायसवाल ने रामनवमी से पूर्व पहली बार संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के करीब दो हजार से अधिक अखाड़ा धारियों तक पहुंचकर उन्हें सांसद पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र वितरण अभियान- 2025 के तहत पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र भेंटकर पारंपरिक हथियार कला-कौशल को जीवंत करने में जुटे हुए हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में सांसद मनीष जायसवाल ने खुद स्थानीय लोगों संग खूब लाठियां भांजी और तलवार पर भी हैरतअंग्रेज करतब दिखाए ।

रामनवमी आस्था का महापर्व है और पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र इस त्यौहार की शोभा: मनीष जायसवाल

हजारीबाग का रामनवमी इस क्षेत्र के लोगों के लोकआस्था का प्रतीक स्वरूप महापर्व है और इस महावीरी पताखे के साथ पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र इस त्यौहार की शोभा है। हजारीबाग का पुराना जिला संपूर्ण दुनिया में रामनवमी जुलूस का जनक रहा है और यहां के रामनवमी की ख्याति संपूर्ण देश- दुनिया में है। समय के साथ इसका बदलाव भी तेज़ी से हुआ और पहले जहां ढोल, ताशा बजाता था वहां अब डीजे ने ले लिया साथ ही लाइट, साउंड, विशाल झंडा साथ होता है। अस्त्र- शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन की पुरानी परंपरा में तेजी से कमी आई इसके पीछे का कारण था कि महंगाई, अनुपलब्धता और पारंपरिक हथियार कला कौशल अभ्यास रहा। पुनः उस पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए एक प्रयास किया और पूरे लोकसभा क्षेत्र में अस्त्र शस्त्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि नशामुक्त और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाएं, रामनवमी की पुरानी परंपरा को जीवंत करें ।

सदर प्रखंड के अमृतनगर, सखिया और डेमोटांड़ में जुटे 66 अखाड़ाधारी, सांसद ने भेंट किया लाठी तलवार

08 बहनों को भेंट किया आकर्षक लहंगा, शादी की दी अग्रिम शुभकामनाएं

सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अवस्थित अमृतनगर, सखिया और डेमोटांड़ में सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण अभियान- 2025 के तहत पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र वितरण शिविर लगाकर इस क्षेत्र के कल 66 अखाड़ा धारी को लाठी और तलवार भेंट किया और उनसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में सनातन परंपरा को जीवंत रखते हुए धूमधाम से रामनवमी बनाने का आग्रह किया। इस दौरान लोगों ने भी सांसद मनीष जायसवाल के पहल की स्वतंत्र कंठ से प्रशंसा की और उन्हें अपने बीच पाकर राम भक्त उत्साहित एवं प्रफुल्लित हुए। यहां सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की 8 बेटियों को अपनी ओर से उनके शादी से पूर्व आकर्षक लहंगा भेंट किया और शादी की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना ईश्वर से किया । यहां विशेषरूप से भाजपा सदर पूर्वी कृष्णा मेहता, सदर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष रणधीर कुमार पांडेय, भाजपा नेता विजय कुमार, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, अनेश्वर प्रसाद, दिनेश कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, अनूप कुमार, बद्री मेहता, भगीरथ प्रसाद, सामेंद्र सिन्हा, नरेंद्र कुमार पप्पू, अनिल पाण्डेय, महेश प्रसाद, कौलेश्वर रजक, बिरजू मेहता, राजकुमार प्रसाद, उमेश मेहता, नूनुलाल राम, खेमलाल महतो,सखिया महासमिति अध्यक्ष पुरन महतो, शिवपाल यादव, रामस्वरूप महतो, गौतम गोप, डब्लू राणा, रंजीत राम, राजकुमार राणा, जागो गोप, अमरदीप कुमार, गोविंद गोप, गौतम वर्मा, हीरालाल साव, प्रताप कुमार, विनोद कुमार, जगदीश गोप, नरेश यादव, रामचन्द्र राम, लालेंद्र साव, दामोदर प्रसाद, जितेंद्र कुमार साहू, दिलीप कुमार, विनोद कुमार, मोहन कुमार, संतोष कुमार, बद्री नारायण प्रसाद, रामकुमार साव, प्रकाश साव, कन्हाई साव, महेश प्रसाद, छोटन प्रसाद, परमेश्वर प्रजापति, बाल गोविंद साव, विनोद कुमार, सिकंदर कुमार, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

 छड़वा और कटकमसांडी, क्षेत्र के 62 अखाड़ा धारियों को भेंट किया पारंपारिक हथियार

 सांसद शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के बाद कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के दौरे में रहें। वे पहले छड़वा डैम स्थित काली मंदिर पहुंचे जहां कटकमसांडी पूर्वी भाजपा मंडल क्षेत्र के कुल 37 अखाड़ा धारियों को सांसद पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र वितरण अभियान- 2025 के तहत पारंपरिक हथियार लाठी और तलवार भेंट किया। इससे पहले यहां काली मंदिर में माथा टेका और मां काली से क्षेत्र की सुख- शांति और समृद्धि की कामना की। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और सांसद समर्थकों ने मनीष जायसवाल का यहां पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत किया। तत्पश्चात कटकमसांडी पहुंचे जहां चैती दुर्गा मंडप प्रांगण में पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र वितरण शिविर के माध्यम से कटकमसांडी भाजपा पश्चिमी मंडल क्षेत्र के कुल 25 अखाड़ा धारी को पारंपरिक हथियार भेंट किया ।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, भाजपा कटकमसांडी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, भाजपा नेता किशोरी राणा, रामकुमार मेहता, जीवन मेहता, राकेश कुमार सिंह, नारायण साव, महाबीर सिंह, दिलीप कुमार रवि, बिनोद सिंह, मुनेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, सरयु राम, अंतु साव, बिरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार मेहता, बिरेन्द्र कुमार ओझा, देवनारायण मेहता, सचिन मेहता, विजय मिश्रा, रामु राम, बैजनाथ यादव, विजय मिश्रा, प्रदीप साव, प्रेम सोनी, अर्जुन मिश्रा,अनिल साव, मिथिलेश राम, अनिल पासवान, बीजेपी नेता किशोरी राणा, प्रेमचंद प्रसाद, तुलेश्वर यादव, रीतलाल यादव, मिथलेश राणा, गंगाधर पांडेय, अनुपम सिंह, प्रेमचंद प्रसाद, दुर्जोय प्रसाद, मुकुंद राणा, नागेश्वर प्रसाद, अनुराग मित्तल, लेखराज यादव, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

कटकमदाग प्रखंड के 37 अखाड़ा को सांसद ने दिया पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र का सौगात

सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड में सांसद अस्त्र- शस्त्र वितरण अभियान -2025 को लेकर शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल ने कटकमदाग दुर्गा मंडप प्रांगण में अस्त्र- शस्त्र वितरण शिविर लगाया और कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के कुल 37 अखाड़ा धारियों के बीच पारंपरिक लाठी-तलवार का वितरण किया साथ ही सभी अखाड़ा धारियों को रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए संयमित तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी जुलूस में शामिल होने का भी अपील किया । मौके पर विशेषरूप से रामनवमी महासमिति अध्यक्ष बसंत यादव, कटकमदाग के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, मुखिया कल्लू राम, मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष इन्द्र नारायण कुशवाहा, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव, कटकमदाग रामनवमी समिति अध्यक्ष बुधन साव, कटकमदाग के पूर्व प्रखंड प्रमुख l अशोक यादव, कटकमदाग मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ-साथ स्थानीय रामनवमी समिति के सदस्य शामिल हुए।