पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है: अरुण सिंह

Ek Sandesh Live Politics

पंचायत कमेटी का विस्तार कर संगठन को करें मजबूत

SUNIL

राजमहल: जिला परिषद विवाह भवन के सभागार में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य जेएमएम जिला अध्यक्ष अरुण सिंह शामिल हुए।युवा मोर्चा जिला सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू , प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान एवं नगर अध्यक्ष मो. आजाद ने जिला अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं माला पहनकर स्वागत किया। साथ ही आए हुए जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी का भी स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कमेटी के माध्यम से गठित पंचायत कमेटी एवं नगर कमेटी के माध्यम से गठित वार्ड कमेटी की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि झामुमो की संगठन मजबूती से पंचायत स्तर तक गठित है। संगठन के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। उन्होंने नगर एवं प्रखंड कमेटी के माध्यम से गठित पंचायत एवं वार्ड कमेटी को निर्देश दिया कि त्वरित संगठन का विस्तार करें और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के माध्यम से कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसके माध्यम से गरीब पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक लाभान्वित हो सकते हैं। वैसे लाभुकों का चयन कर पार्टी कार्यकर्ता लाभान्वित करने में लाभुकों को सहयोग करें। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ से ग्रामीण लाभान्वित हो सके। युवा मोर्चा के जिला सचिव मो. मारूफ ने कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है और संगठन के कार्य एवं सरकार के कार्य से प्रभावित होकर युवा की टोली लगातार संगठन से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि राजमहल विधानसभा एवं राजमहल लोकसभा में झामुमो पार्टी के जन प्रतिनिधि प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वर्तमान में झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री भी हैं। इसलिए संगठन मजबूती के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं और आगे भी मजबूती से निभाएं। बैठक के दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजीव सामू हेंब्रम, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, वरिष्ठ नेता प्रो. नजरुल इस्लाम, घीसु शेख ने भी बैठक को संबोधित किया। वही जिला सचिव सुरेश टुडू ने संगठन के कार्यों की समीक्षा एवं प्रखंड नगर कमेटी को आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए मंच का संचालन भी किए। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, एकलाखुर रहमान मो. मजीबूर,अब्दुल बारीक शेख, किताबुद्दीन शेख, काजू मल्लिक, अयुब अली, अब्दुल कादिर, विश्वजीत मंडल मो. अफजल, बबलू शेख, अनवर शेख, मोहम्मद जाकिर, जहांगीर शेख, मुर्शीद राजा, स्मित चौरसिया, दुर्गा मंडल, विकास यादव, अजय दास, मोहम्मद मकसूद, मोहम्मद रमजान शेख, अजय महलदार, राजीव बर्मन, पवन कुमार साहा, मो. हेना, अकबर शेख, मो. अयुब, प्रशांत ठाकुर, चंदन सिंह, आशीष यादव, लुखीराम मुर्मू, राजेश एक्का, मो. सद्दाम, अनुप कुमार, मो दिलावर, मो नसीम, शाहिद रिजवी, आशीष मंडल, दीपक यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Spread the love