पावर ग्रिड ने भ्रष्टाचार जागरूकता रैली निकाली

360° Ek Sandesh Live

जागरूक होने से ही भ्रष्टाचार से मुक्त हो सकता है समाज: उत्तम कुमार

MUKESH KUMAR

नामकुम: पावरग्रिड नामकुम उपकेंद्र नामकुम ने सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत भ्रष्टाचार जागरूकता रैली निकाली। इस रैली में अधिकारी व कर्मियों ने पावर ग्रिड परिसर से होते हुए सिदरोल चौक तक पदयात्रा की। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट और जागरूक किया गया। इस मौके पर उपकेंद्र के प्रभारी उत्तम कुमार ने कहा कि सतर्कता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाना और लोगों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत करना है। ताकि, सुंदर और विकसित समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होने से ही समझ में भ्रष्टाचार खत्म किया जा सकता है।

वहीं दूसरे दिन केंद्रीय विद्यालय नामकुम परिसर में पावरग्रिड नामकुम उपकेंद्र की ओर से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 130 बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम, दूसरे व तीसरे व संत्वाना पुरस्कार विजेताओं को पावर ग्रिड के सतीश कुमार पांडे व बबलू बाहन नंदा के द्वारा देकर किया सम्मानित। इस मौके पर बीवी नंदा, ए भट्टाचार्य, मुदित श्रीवास्तव शाहिद गेट के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love