Eksandeshlive Desk
रांची : पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय के द्वारा सोमवार को एसएसएमई आउटरिच कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बैंक के मौजूदा ग्राहकों एवं नए ग्राहकों को बिना परेशानी के एमएसएमई ऋण की सुविधा प्रदान करना तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न एमएसएमई स्कीम की जनकारी प्रदान करना रहा।
मंडल के अंतर्गत राँची, जमशेदपुर एवं रामगढ़ शहर के विभिन्न केंद्रों पर कैंप का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पर्वेक्षक के रूप में पीएनबी प्रधान कार्यालय, द्वारका, नई दिल्ली से शैलेंद्र सिंह बोरा, महाप्रबंधक उपस्थित रहे। उन्होंने मंडल प्रमुख अवधेश झा एवं उप-मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव के साथ विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया तथा ग्राहकों को बैंक के विभिन्न एमएसएमई उत्पादों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, जमशेदपुर स्थित आउटरिच कैंप का निरीक्षण सहायक महाप्रबंधक नितिन कुमार बंका द्वारा किया।
