पेंटिग प्रतियोगिता में अंशिका वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त की

360° Education Ek Sandesh Live

sunil

रांची: सोशल बटालियन संस्थान की ओर से डैम साइड रोड महावीर मंदिर प्रांगण में चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को कराया गया । जिसमें सैकड़ो बच्चों ने अपना हुनर दिखाते हुए अपनी कला का लोगों को कायल बनाया। प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष विशाल यादव सहित उनकी पूरी समिति द्वारा किया गया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह उपस्थित हुए। प्रतिभागियों का चयन एवं विभिन्न वर्गों में जिन बच्चों को पुरस्कृत किया गया । जिसमें 12 से 17वर्ष में अंशिका वर्मा प्रथम, मेहुल शर्मा द्वितीय, विशनु कुमार तृतीय स्थान लाया । वही 8 से 11 वर्ष में प्रथम स्थान शगुन ,द्वितीय स्थान विभूषण, तृतीय स्थान स्वास्तिका विनय और 8 वर्ष के बच्चों में प्र्रथम स्थान लक्ष्य, द्वितीय कनका , तृतीय स्थान श्रेया कुमारी प्राप्त की। उक्त सारे बच्चोंं ने पेंटिग प्रतियोगिता के प्रति अभार जताया । इसका निर्णय चयन कमेटी द्वारा किया गया। चयन कमेटी में राम लगन राम, रोमित नारायण सिंह कुंदन सिंह नरेंद्र पांडे एवं रविंद्र चौबे की अहम भूमिका रही। विजेता बच्चों को मेडल एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।

Spread the love