Eksandeshlive Desk
पिपरवार: भाजपा के चार राज्यों में से तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत पर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर जश्न मनाया गया। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई और अपनी खुशी का इजहार किया। खुशी का इजहार करते हुए भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताते हुए तीन राज्यों की जनता ने अपना पूरा जनसमर्थन देकर भाजपा को राज्य में विकास कार्य करने का अवसर दिया है। पिपरवार सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह उर्फ टननु सिंह ने कहा कि तीन राज्यों की जीत ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित होने की ओर इशारा कर दिया है। इस अवसर पर संतोष कुमार गिरि, भाजपा नेत्री राधा देवी, पूजा देवी, राम प्रसाद महतो, टननु सिंह, अजय रजक, विहिप के पिपरवार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, मुकेश राणा, नंदकिशोर कुमार, विजय लाल, अश्विनी दराद, राजेंद्र चंद्रवंशी, महेंद्र नाथ सिंह, राम सुमेर सिंह, चमन साहू, गुलाब साहू, अजय शर्मा, राम बच्चन यादव, इंदो पंडित समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।