प्लस टू उच्च विद्यालय कौरा के प्रधानाध्यापक का हुआ स्थानांतरण, अमल मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड के एघारा पंचायत अंतर्गत कौरा प्लस टू उच्च विद्यालय का प्रभार अमल कुमार मिश्रा ने निवर्तमान प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार से ग्रहण किया।मालूम हो कि मंतोष कुमार इस विद्यालय में 2019 से अपनी सेवा दे रहे थे उनका स्थानांतरण पलामू जिले में हो जाने के बाद यह प्रभार अमल कुमार मिश्रा ने ग्रहण किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र- छात्राएँ तथा अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने नए प्रधानाध्यापक का हार्दिक स्वागत किया।प्रभार ग्रहण करने के बाद अमल कुमार मिश्रा ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेवारी का क्षण है।मैं विद्यालय में शिक्षा का स्तर बढ़ाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन पर विशेष ध्यान दूँगा। शिक्षकगण, छात्र और अभिभावकों के सहयोग से हम विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान बनाएंगे।विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त किया कि श्री अमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षण कार्य और भी प्रभावशाली होगा तथा छात्रों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी साथ हीं शिक्षा का वातावरण सकारात्मक बनेगा।सभी ने अमल कुमार मिश्रा को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

Spread the love