कांके चौक पर अनिल महतो को गोली मार कर हत्या
रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर गोलीबारी की घटना घटी। क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। कांके थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या गोली मारकर किया गया। कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक के पास अज्ञात बाइक सवार ने अनिल महतो पर सामने से गोली चलाई। कनपटी पर सटाकर गोली चलाई गई। गोली चलाने के बाद अपराधी फरार निकले। आनन-फानन में रिम्स अस्पताल में एडमिट किया गया। जानकारी मिलते ही रांची संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो फकटर अस्पताल पहुंचकर मृत शरीर के स्थिति की जानकारी लिया। शोकाकुल परिवार से मिले। जेएलएकेम वरीय उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुवार राज्य झारखंड बंदी का ऐलान किया। श्री महतो ने कहा इससे कुछ दिन पूर्व आदिवासी भाई सोनू मुंडा को बाहरी तत्वों के द्वारा मर्डर किया गया था। अब पुनः पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो को इस तरह से दिनदहाड़े भरी बाजार चौक में गोली मारकर हत्या करना पुलिस प्रशासन के कुंभकर्णी नींद का परिचय है। प्रशासन द्वारा अपराधीयों की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी प्रकार की विशेष क्रियाशीलता देखने को नहीं मिल रही है। कल संपूर्ण झारखंड को बंदी करते हुए सरकार को सजग किया जाएगा।