पूर्व मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार सिन्हा ने भाजपा छोड़ी

Politics States

Eksandeshlive Desk
रांची : भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार सिन्हा ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। एक बयान में उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा जिस तरह से आम कार्यकर्ताओं की बात तो छोड़िए विधायक और सांसद को भी सुनिश्चित रणनीति के तहत अपमानित और हतोत्साहित करने की साजिश चल रही है उससे मैं बहुत ही मर्माहत हूं।
उन्होंने कहा कि जब संजय सेठ पार्टी के रांची महानगर अध्यक्ष हुआ करते थे उस समय मैं रांची महानगर का मीडिया प्रभारी का निष्ठा पूर्वक दायित्व निभाया। उस समय कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान मिलता था।