पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से उन्हें आज सुबह टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर आप सभी के बीच वापस आऊंगा। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ईश्वर से आपके कुशल स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ पर अग्रसर हों, ऐसी कामना है।

Spread the love