पूर्व प्रमुख प्रेमचंद महतो ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Religious

Eksandeshlive Desk

मेसरा : विकास चौक स्थित दुर्गा पूजा समिति नेवरी विकास का उद्घाटन वैदिक मंत्रोचारण के बीच दीप जलाकर व फीता काटकर पूर्व प्रमुख प्रेम चंद महतो, जिप सदस्य संजय कुमाद महतो व कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद मूर्ति का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर मुखिया साधो उरांव,पूर्व मुखिया गंगा करमाली, मदन महतो, टूना उरांव, सूरज सिंह, बबलू मुंडा, आनंद माल पानी, मोहन करमाली, भगवान शेखर, संदीप कुमार, प्रभात चौधरी, विनोद सिंह, श्रवण कुमार, दीपक कुमार के अलावे अन्य मौजूद थे।

Spread the love