पूर्व सांसद के छठी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

Ek Sandesh Live SOCIETY

RAJU CHAUHAN

धनबाद: समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने प्रतिदिन की तरह आज भी शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच अस्पताल परिसर) में 300 से अधिक जरूरतमंद को रात का भोजन कराया गयाl आज का भोजन का महत्व कुछ और ही थाl क्योंकि आज धनबाद के महान जननायक पूर्व सांसद और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय कॉमरेड ए. के. राय का छठी पुण्यतिथि था। आज का भोजन झारखंड बंगला भाषा संघर्ष समिति, धनबाद और ए. के. राय स्मारक समिति धनबाद द्वारा भोजन के राशि प्रदान किये थे साथ ही साथ लाटू बनर्जी अजंता पाडा, हीरापुर का भी पुण्यतिथि अवसर पर जरूरतमंदों को भोजन में बनर्जी परिवार के तरफ से भी दान दिया गया। समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन पिछ्ले 16 अक्टूबर 2021 से जरूरतमंदों के बीच पीएमसीएच अस्पताल, धनबाद में एक टाइम का भोजन प्रतिदिन का सेवा करते आ रहे हैंl इस कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन, झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति और एक के राय स्मारक समिति के सदस्यों ने उपस्थित होकर लोगों को भोजन कराए।

Spread the love