Kamesh Thakur
रांची: झारखंड सरकार के प्रथम विधि मंत्री हटिया से तीन बार विधायक रामजी लाल शारदा के पुत्र मुकेश शारदा का निधन 18 सितंबर दिन के 10:00 बजे हृदय गति रुकने से उनके आवास में ही हो गया। सुबह 7:30 ठीक-ठाक स्थिति में मॉर्निंग वॉक एवं जिम के लिए निकले एवं साथियों ने पुराने हाईकोर्ट के समीप उन्हें छोड़ वहां से वह पैदल चलकर घर तक आए और सीसीटीवी कैमरे में सीडी में गिरे हुए पाए गए। इनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर 10:00 बजे डोरंडा स्थित निवास स्थान से निकलकर हरमू मुक्ति धाम में अंतिम विदाई दी जाएगी। रांची के सांसद संजय सेठ एवं विभिन्न मंडल के भाजपा कार्यकर्ता ने अपना शोक प्रकट किया एवं घर में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए भारी मात्रा में पूरे हटिया विधानसभा ही नहीं पूरे रांची से कार्यकर्ता उनके निवास स्थान पर पहुंचे। अपने पीछे वह पिता रामजी लाल शारदा सहित माता उषा शारदा, धर्मपत्नी संगीता शारदा, बेटा गौरव शारदा और बेटी वैभवी के अलावा छोटे भाई रोहित शारदा को छोड़ गए हैं। इस आस्य की जानकारी उनके छोटे भाई रोहित शारदा ने दी।
