पूर्वी सिंहभूम में तलाकशुदा पत्नी पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिला के बिरसानगर थाना क्षेत्र के विजया गार्डेन इलाके में तलाकशुदा पति ने अपनी पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। यह मामला शुक्रवार की है, लेकिन पीड़िता ने इस संबंध में शनिवार को बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 अक्टूबर की है, जब डॉ. पूर्णिमा विजया गार्डेन स्थित अपने प्लॉट की गड्ढे वाली जमीन को भरवाने का कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान उनका पूर्व पति डॉ. विकास सिंह देव वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने पूर्णिमा पर हमला कर दिया और जमीन पर पटककर बुरी तरह घायल कर दिया।

डॉ. पूर्णिमा ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि हमले के दौरान विकास ने ईंट से वार किया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के बावजूद विकास लगातार उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

डॉ. पूर्णिमा और डॉ. विकास सिंह देव के बीच तीन वर्ष पूर्व ही तलाक हो चुका है। बहरहाल, बिरसानगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित विकास सिंह देव की भूमिका की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।-

Spread the love