पोप फ्रांसिस की तबीयत में मामूली सुधार, स्थिति जटिल

INTERNATIONAL

Eksandeshlive Desk

वेटिकन सिटी : पिछले महीने से अस्वस्थ पोप फ्रांसिस की तबीयत में मामूली सुधार हुआ है। पोप का इलाज रोम के गेमेली अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बावजूद इसके पोप की स्थिति जटिल बनी हुई है। हालांकि पोप फ्रांसिस ने अस्पताल में आराम से रात बिताई।

वेटिकन न्यूज के अनुसार होली सी प्रेस कार्यालय ने गुरुवार सुबह जारी बयान में कहा कि पोप की छाती के एक्स-रे में सुधार दिखा है, लेकिन उनकी स्थिति जटिल बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें अभी भी अस्पताल में रहने की आवश्यकता है। इससे पहले बुधवार सुबह वेटिकन में पॉल षष्टम हॉल के साथ एक लिंक-अप में उन्होंने प्रार्थना में हिस्सा लिया। वो 14 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। होली सी प्रेस कार्यालय ने कहा कि आज फ्रांसिस को पोप के रूप में चुने जाने की 12वीं वर्षगांठ है।

Spread the love