प्रधानमंत्री की माँ पर अभद्र टिप्पणी पर लोहरदगा थाने में प्राथमिकी दर्ज

Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा : भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा जिला अध्यक्ष बाल्मीकि कुमार के नेतृत्व में लोहरदगा थाना जाकर कांग्रेस के दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मां के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। उसको लेकर आज लोहरदगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष आज़ात शत्रु ने कहा कि दरभंगा में जो कांग्रेस की एक कार्यक्रम था। जिसमें देश के प्रधानमंत्री की मां के ऊपर अभद्र भाषा प्रयोग किया गया। जिसे लेकर आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ लोहरदगा थाना में ज्ञापन दिया। साथी अजातशत्रु ने कहा कि अगर आने वाले दिन में कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी तरह का रवैया रखेगी तो भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ईट से ईट बजाने का काम करेगी। जो भी व्यक्ति नरेंद्र मोदी के बारे में टिप्पणी की है उसे कड़ी सी कड़ी सजा दी जाए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, भाजपा जिला मंत्री मिथुन कुमार, राजकुमार साहू, पवन सिंह, सुनील कुमार, सचिन सिंह सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love