प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से नेपाल में भारतीय राजदूत ने की मुलाकात

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्की ने चुनावों के लिए पड़ोसी और मित्र देश भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए राजदूत श्रीवास्तव को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री कार्की ने नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव को सिंह दरबार में बुलाया और देश की विशेष परिस्थितियों के बीच आगामी प्रतिनिधि सभा चुनावों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए वाहनों सहित विभिन्न सामग्रियां उपलब्ध कराने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भारतीय राजदूत श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाल की लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खड़े रहना और एक मित्र पड़ोसी के रूप में सहायता प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद नेपाल में जो लोकतांत्रिक और संवैधानिक स्थिरता आएगी, वह भारत के लिए भी महत्वपूर्ण होगी।

Spread the love