प्रेम प्रसंग में फरार हुई थी हिंदपीढ़ी की दोनों युवतियां, पांच गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

घर वालों के डर से अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी युवतियां
Kamesh Thakur

रांची: राजधानी रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां ने प्रेम प्रसंग में फरार हो गई थी। हलांकि इस मामले में युवतियां के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताया था। इसके बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो० इस्माईल रायचुर कर्नाटक का रहने वाला है। जुनैद आलम बड़ी मस्जिद हिन्दपीढ़ी,कासिद फिरोज नाला रोड़ हिन्दपीढ़ी, इमरान खान चिचेरिया के नगर उटारी जिला गढ़वा, मजहर आलम उर्फ हड़बड़ चितरपुर रामगढ़ का रहने वाला है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने गुरूवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बीते 11 जनवरी को हिन्दपीढ़ी को रहने वाली दो युवतियां ने घर से आधार कार्ड सुधारने के लिए मंगल टावर कांटाटोली निकली थी। इसके बाद करीब 1.30 बजे युवतियां ने अपने पिता को कॉल करके बतायी कि कुछ लोग उनके साथ लूटपाट कर रहे है। इसके बाद दोनों युवतियां का मोबाईल स्वीच आॅफ हो गया। उसके बाद परिवार वालोें ने अपरहण की आशंका जताते हुुये हिन्दपीढ़ी थाना में कांड़ दर्ज कराया गया था।
एसएसपी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने अनुसंधान के क्रम में पता चला कि दोनोंं युवतियां मंगल टावर के पास से एक आल्टो कार में एक युवक के साथ बूटी मोड़,ओरमांझी, सिकीदरी होते हुए चितारपुर गयी ओर वहां से कोडरमा, वाराणसी होते हुये टेÑन से कर्नाटन गयी। इसके बाद एसआईटी टीम ने लोकेशन के आधार पर कर्नाटन गयी। ओर कर्नाटन पुलिस के सहयोग से दोनों युवतियां एवं एक युवक को बरामद किया गया। इसके बाद सभी को हवाई मार्ग से रांची लाया गया। पूछताछ करने पर सभी ने बताया कि ये सभी लोग पूर्व परिचित है। और बड़ी बहन रहनुमा परवीन और युवक मो० इस्माईल रायचुर कर्नाटन के बीच प्रेम प्रसंग का संबंध है। और दोनों आपस में शादी करना चाहते है। इसी वजह से घर से भाग गये थे। और छोटी बहन दोनों कसे सहयोग करने के लिए साथ में भाग गया थी। इन दोनों युवतियों का अपहरण नही हुआ था। सिर्फ घर वालों के डर से घर में फोन करके अपहरण का झूठा कहानी बताया था। दोनों युवतियों को भागानें में सहयोंग करने वालो सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापामारी टीम में प्रकाश सोय कोतवाली डीएसपी , केबी रमन सिटी डीएसपी, दुसरू बान सिंह परि०डीएसपी, प्रभात कुमार बेक परि०डीएसपी, आदिकांत महतो थाना प्रभारी कोतवाली,दयानंद कुमार थाना प्रभारी लोअर बाजार,महेश मुण्डा एससी एसटी थाना प्र्रभारी रांची, कृष्णा तिवारी पुंदाग ओपी प्रभारी, शाह फैसल सअनि प्रभारी तकनीकी शाखा सहित कई पुलिस के पदाधिकारी शामिल थे।