परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त

हंटरगंज: (चतरा)परियोजना बालिका उच्च विद्यालय हंटरगंज में सोमवार को लोकतंत्र के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मम्मी पापा वोट दो अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाना और युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। छात्रों ने मतदाता की जिम्मेदारियों, मतदान के महत्व और युवा मतदाताओं की भूमिका विषय पर पत्र लिखा। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने अपने पत्रों को विद्यालय परिसर में एकत्रित किया और उन्हें अपने माता पिता को सौंपने का निर्णय लिया। विद्यालय के प्राचार्य ने इस पहल की सराहना की और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इस तरह का कार्यक्रम न केवल छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने में भी मदद करते हैं। वही छात्राओं ने 13 नवंबर 2024 को मतदान केंद्र पर बिना किसी बहाने के वोट डालने की अनुरोध किया।

Spread the love