प्रकाश पर्व में ट्रैफिक वं सुरक्षा के इंतजाम को लेकर बैठक बुलाई गई

360° Ek Sandesh Live Religious

Ranchi : गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे बुलाई गई इस बैठक में सत्संग सभा की ओर से प्रकाश पर्व में ट्रैफिक एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर विभिन्न प्रस्ताव दिए गए, जिन पर अधिकारियों ने अपनी सहमति जताई और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, ट्रैफिक डीएसपी प्रमोद केसरी,सुखदेव नगर थाना प्रभारी के के साहु एवं ट्रैफिक थाना प्रभारी रेखा गुप्ता मौजूद थे.सत्संग सभा की ओर से अर्जुन देव मिढा, हरविंदर सिंह बेदी, सुरेश मिड्ढा,अशोक गेरा, बसंत काठपाल, जीतू अरोड़ा,इंदर मिढा,रमेश पपनेजा, प्रेम मिड्ढा तथा गुरु सिंह सभा की ओर से गगनदीप सिंह सेठी,परमजीत सिंह टिंकू एवं अश्मित सेठी उपस्थित थे.

Spread the love