प्रखंड कांग्रेस की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ek Sandesh Live Politics

AMIT RANJAN

सिमडेगा/कुरडेग: कुरडेग प्रखंड कमिटी की महत्व पूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खालखो की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रखंड कार्यलय में आयोजित किया गया,जिसमे प्रखंड प्रभारी आकाश सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया एवम पंचायत कमिटी के पुनर्गठन आने वाले दिनों में करने का निर्णय हुआ। वही बैठक का मुख्य उद्देश प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आहूत 6 मई को संविधान बचाओ रैली के संबंध में रणनीत बनाई गई जिसमें कुरडेग प्रखंड से भरी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता को शामिल होने की बात कही गई एवम कांग्रेस के नेताओं द्वारा संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने हेतु मंथन किया गया।
केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है एवम संविधान विरोधी कार्य कर रही है-आकाश सिंह बैठक में शामिल प्रखंड प्रभारी आकाश सिंह ने कहा कि जिस तरह केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मनमाने तरीको से ED, CID का दुरुपयोग कर रही है यह संविधान के विरोधी कार्य है,जिसे देश की जनता समझ रही है।ज्ञात हो कि झारखंड कांग्रेस ‘संविधान बचाओ’ रैली का आयोजन कर रही है। यह रैली अब 6 मई को रांची में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। रैली पुरानी विधानसभा के पास मैदान में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी। केशव महतो कमलेश ने दावा किया कि रैली में एक लाख से ज्यादा लोग आएंगे। बैठक में सांसद प्रतिनिधि देवनिश खालखो, विधायक प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, शीतल तिर्की बसीर अंसारी, विजय बेक, अरुण जायसवाल, बिनोद दास, सुमिरा लकड़ा, अंजन खालखो,अशोक राम, जेम्स तिर्की, जॉनसन बेक, प्रखंड प्रवक्ता शमीम अंसारी एवम कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love