प्रखंड में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

360° Ek Sandesh Live Road Accident

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा):प्रतापपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग–अलग सड़क दुर्घटना में में दो युवक घायल हो गए। पहली घटना प्रतापपुर जोरी मुख्य सड़क के कुरकुरमन पेट्रोल टंकी के पास की है जहां बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर के चपेट में आने से मैराग सिंगारो का रहने वाला सतेंद्र यादव का पुत्र अमरजीत कुमार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद प्रतापपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गया रेफर कर दिया है। घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस जब्त कर थाने ले आई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर योगियारा के नागा सिंह का बताया जा रहा है। घटना में अमरजीत के सिर तथा गर्दन पर गंभीर छोट आई है।
वहीं दूसरी घटना में सिदकी के रहने वाले गुड्डू साव पिता प्रदीप साव बाइक दुर्घटना में घायल हो गया जिसे लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी प्रतापपुर पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक उसका प्राथमिक उपचार चल रहा था वहीं इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि एक्सीडेंट में पेशेंट का बांया पैर फ्रैक्चर कर गया है।

Spread the love