प्रतापपुर के लाल बने बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर के लाल राहुल कुमार को बजरंग वाहिनी दल का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह के निर्देश पर किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार चौधरी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि राहुल कुमार के नेतृत्व में संगठन झारखंड में और अधिक मजबूती से कार्य करेगा एवं अपने विस्तार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। बताते चलें की राहुल कुमार पिता शम्भू साहू (साहू मेडिकल)प्रतापपुर के रहने वाले हैं तथा देश की राजधानी दिल्ली में इनका कारोबार है। युवा राहुल कुमार छात्र जीवन से हीं राष्ट्रहित, सामाजिक सरोकारों एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।बजरंग वाहिनी दल एक राष्ट्रीय संगठन है तथा देश भर में गऊ माता की सेवा गऊ हत्या व धर्मांतरण आदि को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है।। शुक्रवार को राहुल कुमार अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हुए तथा नियुक्ति पत्र की प्रति साझा करते हुए बताया कि नियुक्ति के प्रति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) रांची एवं डीजीपी कार्यालय रांची को भी प्रेषित की गई है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द हीं संगठन के विस्तार को लेकर सभी जिलों में जिला अध्यक्ष आदि की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

Spread the love