अजय राज
प्रतापपुर/चतरा: प्रखण्ड के बभने पंचायत स्थित पूर्व मुखिया उमेश रविदास के आवास पर भारतीय किसान संंघ के प्रदेश मंत्री श्रीराम पाण्डेय के निर्देशानुसार एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष शम्भु प्रसाद गुप्ता एवं जिलामंत्री अशोक अनन्त पहुंचे। पूर्व मुुखिया उमेश रविदास के नेतृत्व में किसानों को जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री के द्वारा भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण जानकारी तथा जैविक प्राकृतिक खेती करनें हेतू किसानों को प्रेरित किया गया साथ ही गाय के गोबर से जैविक खाद की उपयोगिता को बताया गया। भारतीय किसान संघ द्वारा जैविक खाद तैयार करनें की विधि के लिए आगामी कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा एवं जो किसान जैविक खाद बेचना चाहेंगे उनसे खरीदकर रोजगार का सुनहरा अवसर भी मिलेगा।
