अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): थाना क्षेत्र के योगियारा पंचायत के गांव कुंडी, देव कुंडी तथा बामी गांव में ग्रामीणों को नशे की लत से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशीले पदार्थों जैसे अफीम, शराब, गांजा, चरस एवं अन्य मादक द्रव्यों के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया साथ हीं सभी से नशा छोड़ने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने कहा कि एक व्यक्ति के नशा करने से सिर्फ वह व्यक्ति हीं बर्बाद नहीं होता बल्कि उसके साथ उसका परिवार, समाज सभी प्रभावित होते हैं। उन्होंने लोगों से अफीम आदि जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थों की खेती आदि नहीं करने तथा न किसी को करने देने की हिदायत दी। वहीं वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के द्वारा लोगों को जानकारी दी गई कि अफीम आदि की खेती करना या करवाना कानून जुर्म है अतः अपने गांव घर तथा आस पास के क्षेत्रों में इसकी खेती न करें और न किसी को करने दें। अफीम की खेती से आपकी जमीन बंजर हो जाती है तथा इसके संपर्क में आने वाली महिलाएं मातृत्व सुख नहीं प्राप्त कर सकती हैं इससे गर्व ने पलने वाले शिशु अपंग पैदा हो सकते हैं।उन्होंने गांव वालों को अपने खेतों में साग सब्जी उगाने ,मुर्गी पालन-बकरी पालन आदि जैसे व्यवसाय कर जीविकोपार्जन करने की सलाह दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है बल्कि परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे स्वयं नशामुक्त रहेंगे और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करेंगे। मौके पर थाना प्रभारी कासिम अंसारी, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी मिस्टर जीनों तथा राकेश रंजन एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामि
