Eksandeshlive Desk
बीरभूम : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बीरभूम जिले के बोलपुर में आयोजित चुनावी जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, कटमनी और सिंडिकेट राज चरम पर है और भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शाह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो कटमनी लेने और सिंडिकेट चलाने वालों को उल्टा लटका कर सीधा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के “गुंडों” को ढूंढ़कर जेल भेजा जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं पर कथित अत्याचार का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ईवीएम में कमल का बटन दबाकर बदलाव की शुरुआत करेगी। शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में विकास योजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें शिक्षक भर्ती, राशन वितरण, मनरेगा और आवास योजनाएं शामिल हैं। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर ऐसा बंगाल बनाया जाएगा जहां महिलाएं देर रात तक सुरक्षित बाहर निकल सकेंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। इसी दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सिउड़ी में जनसभा कर केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकर बनी, तो खत्म होगा गुंडाराज, घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई : अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने अपने संबोधन में राज्य में “गुंडाराज” का आरोप लगाते हुए कहा कि चार मई के बाद यदि भाजपा सत्ता में आती है तो गुंडों को “खोज-खोज कर जेल में डाला जाएगा और उल्टा लटका कर सीधा करने का काम किया जाएगा।” उन्होंने 2021 के चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए जनता से बदलाव की अपील की। अमित शाह ने मतदाताओं से 23 अप्रैल को मतदान के दिन “डर के बजाय भरोसे के साथ वोट देने” की अपील की और कहा कि “बम का जवाब बैलेट से दें।” जनसभा के दौरान उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि “23 अप्रैल को घर में बैठें, नहीं तो पांच मई के बाद कार्रवाई होगी।” अमित शाह ने “डबल इंजन सरकार” का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में विकास का नया दौर शुरू होगा। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाएं रात में भी सुरक्षित बाहर निकल सकेंगी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी उन्होंने राज्य सरकार को घेरा। अमित शाह ने आरोप लगाया कि शिक्षक भर्ती, राशन, मनरेगा और आवास योजनाओं में व्यापक अनियमितताएं हुई हैं और केंद्र की योजनाओं का पैसा आम लोगों तक नहीं पहुंच पाया। घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार इसे रोकने में विफल रही है और भाजपा सत्ता में आने पर “घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर निकाला जाएगा।” इसके अलावा उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा भी दोहराया और कहा कि “एक से अधिक विवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगेगी।” सभा की शुरुआत में अमित शाह ने मंच पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को हटाने का निर्देश देते हुए लोगों को बिना रोक-टोक कार्यक्रम स्थल में प्रवेश देने की बात कही।
