Eksandeshlive Desk
तेहरान : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष के बीच इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार तड़के अमेरिका और इजराइल के खिलाफ ‘ट्रू प्रॉमिस-4’ सैन्य अभियान की 73वीं लहर शुरू की। आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, इजराइल के अंदरूनी हिस्सों और इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की इस नई लहर में 200 से ज्यादा लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी मेहर की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने इस नई लहर को इमाम अली सैन्य अभियान नाम दिया है। आईआरजीसी ने बताया कि इजराइल के कब्जे वाले दक्षिणी फ्लिस्तीनी इलाकों में अराद, डिमोना, एलात, बीर शेवा और किर्यातगत में मौजूद सैन्य ठिकानों और सुरक्षा केंद्रों को ईरान की फतह, कुद्र और इमाद मिसाइलों और विनाशकारी ड्रोनों से सटीक हमला किया गया। इसके अलावा इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना के अली अल-सलेम, अल-मिन्हाद और अल-धफ़्रा स्थित वायुसेना के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सशस्त्र बलों के इस आक्रामक अभियान के शुरुआती घंटों में ही 200 से ज्यादा लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए।
जवाब में इजराइल ने की तेहरान पर मिसाइलों की बौछार
वहीं इजराइल की आपातकालीन बचाव एजेंसी ‘मैगन डेविड एडोम’ का कहना है कि रविवार सुबह (स्थानीय समय) दक्षिणी इजराइली शहर अराद पर हुए ईरानी हमले में कम से कम 59 लोग घायल हुए हैं। इलाके के अस्पतालों में लाए गए 59 लोगों में से छह की हालत गंभीर है। मैगन डेविड एडोम की टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। डिमोना और अराद इजराइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास स्थित हैं। डिमोना पर हमले में कम से कम 31 लोग घायल घायल हुए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह कहा कि हमारी सेना मध्य पूर्व में युद्ध से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के लिए यह बहुत कठिन समय है। नेतान्याहू ने अराद पर हमले के बाद वहां के मेयर से बात की। नेतन्याहू ने सोशम मीडिया में लिखा, “हम सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों पर हमले जारी रखने के लिए दृढ़ हैं।” इजराइल ने ईरान के हमले के बाद रविवार सुबह तेहरान पर मिसाइलों की बौछार कर दी। ईरान के पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद इजराइल की सेना ने तेहरान पर नए हमले शुरू किए। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) बताया कि उसने तेहरान में मौजूद ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमलों की एक नई लहर अभी-अभी शुरू की है।
