पशुधन योजना का लाभ लेकर आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं ग्रामीण सुधीर मंगलेश

Ek Sandesh Live States

Ketu Singh

Ramgarh: दुलमी प्रखंड चटाक में शनिवार को लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरी का वितरण किया गया।

इस दौरान मुख्य रुप से दुलमी प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश प्रमुख रेणु देवी जिला परिषद प्रिति देवी मुखिया प्रमेश्वर पटेल ने लाभुकों के बीच 10 यूनिट बकरी बकरा वितरण किया गया।
20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं एवं विधवा महिलाओं को अनुदान पर पालने के लिए पशुधन दे रही है, ताकि उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। बकरी पालन आमदनी का एक अच्छा स्रोत है, इससे किसान समृद्ध बन सकते हैं। बकरी पालन योजना आय का प्रमुख स्रोत है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना शुरू किया है।
ग्रामीण योजना का लाभ लेने के लिए आगे बढ़ें और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें। इस अवसर पर रामगढ़ प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नीना कुमारी भुनेश्वर कुमार अरुण दीवान छोटन कुमार हेमलाल महतो सुनील कुमार आदि.