पशुपालन एवं गव्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक

360° Ek Sandesh Live

साहिबगंज: पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को डीसी कार्यालय कक्ष मे डीसी हेमंत सती अध्यक्षता आयोजित कि गई। बैठक के दौरान गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन योजना की प्रगति की समीक्षा योजना के अंतर्गत दो गाय योजना, पांच गाय योजना, दस गाय योजना तथा पचास गाय योजना में लाभुकों के बीच गायों के वितरण की स्थिति भी विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दो गाय योजना एवं पांच गाय योजना को शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ मिल सके। पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में संचालित बकरा विकास योजना, सूकर वितरण, बत्तख चुजा वितरण एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा लाभुक चयन की प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा किया जाए। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, गव्य विकास पदाधिकारी राम सरिक प्रसाद सहित विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Spread the love