पुलिस अधीक्षक कोडरमा ने पुलिस रेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live

कोडरमा थाना परिसर में पुलिस रेस्ट हाउस का शुभारंभ

AMRESH KUMAR

कोडरमा: पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह के द्वारा कोडरमा थाना परिसर में रिबन काटकर पुलिस रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया। पुलिस रेस्ट हाउस का उद्देश्य झारखंड राज्य या अन्य राज्यों से आए पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य सरकारी कर्मी जब किसी सरकारी काम से आएं तो उन्हें ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सके। रेस्ट हाउस उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोडरमा के द्वारा रेस्ट हाउस निर्माण कार्य एवं कोडरमा थाना परिसर की साफ-सफाई में अहम योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारीयों / कर्मियों के मनोबल को ऊँचा बनाये रखने हेतु उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोडरमा के अलावा अनिल कुमार सिंह, अनु०पु०पदा, कोडरमा, रतिभान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कोडरमा, दिवाकर कुमार, परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, कोडरमा, सर्जेंट मेजर, कोडरमा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी उपास्थित थे।