पुलिस के द्वारा आदिवासी छात्रों की पिटाई के विरोध में मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

Ek Sandesh Live Politics

AMIT RANJAN

सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत नारायण माँझी के अगुवाई में 26/7/2024 दिन शुक्रवार की रात पाकुड़ में पुलिस के द्वारा आदिवासी छात्रों पर बर्बरता पुर्ण पिटाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पश्चात लोगों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बसंत नारायण माँझी ने कहा कि JMM और कॉंग्रेस अपने को आदिवासियों का हितैसी बताती है और आदिवासी मुख्यमंत्री के राज्य में आदिवासी छात्रों पर अपने पुलिस के द्वारा पिटाई करवाना बहुत ही शर्म की बात है। जिसकी निंदा जितना भी किया जाय कम है। कार्यक्रम को सिमडेगा के पूर्व प्रत्याशी श्रधानन्द बेसरा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि आज झारखण्ड में आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते हुए भी आज आदिवासी सुरक्षित नहीं है। आज बंग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा आदिवासी बहनों को बहला फुसला कर शादी करके जमीन पर कब्जा करने का सडयन्त्र हो रहा है और झारखंड की सरकार कान में तेल डाल कर सोयी हूई है। कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, अनुप केशरी, रविन्द्र कुमार बड़ाईक,नवीन सिंह, रवि वर्मा, करन सिंह , मनोज कुमार,नीरज बड़ाईक, मनोज कुमार, मनोज केशरी, वरुण सिंह, सुदर्शन सिंह, दिलिप सिंह एवं सुमित सिंह उपस्थित थे।