Eksandeshlive Desk
कोडरमा : पुलिस केन्द्र, चन्दवारा परिसर में अनुदीप सिंह पुलिस अधीक्षक कोडरमा के नेतृत्व में कोडरमा जिला मारवाड़ी संघ के साथ बृक्षारोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोडरमा जिला विभिन्न थाना/ओ0पी0 में लगाने हेतु लगभग 1800 फलदार पौधो का वितरण किया गया तथा 200 फलदार पौधों का पौधारोपण कार्यक्रम पुलिस केन्द्र, चन्दवारा में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कोडरमा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के अलावे मरवाड़ी संघ के मानद् अध्यक्ष रामरतन महर्षि, सचिव संदीप केडिया आदि उपस्थित हुए।
पौधारोपन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पौधा लगाकर हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वनों और वृक्षों के संरक्षण से ही स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण संभव है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पौधारोपण जैसी पहलें अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम-से-कम एक वृक्ष अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें।
उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को यह संदेश दिया कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी ही नहीं निभाता, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाता है।
