Mustafa Ansari
रांची: कांके प्रखंड के खटंगा पंचायत के मुखिया अनिल लिंडा ने आखिरकार न्यायालय में मंगलवार को सरेंडर कर दिया,वह दुष्कर्म का आरोपी था। इसकी पुष्टि खेल गांव थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महिला थाना में कांड संख्या 59/23 के तहत अर्चना मिश्रा के कोर्ट में मामला चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची की एक छात्रा ने उक्त मुखिया के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगा कर महिला थाना में 21 दिसंबर 2023 को मामला दर्ज कराया गया था। आला अधिकारियों के द्वारा अनुसंधान के बाद उक्त मामला को सत्य पाया,और मुखिया के विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया। बाद में मुखिया ने उच्च न्यायालय में बेल पिटिशन फाइल किया परंतु उच्च न्यायालय कई बार सुनवाई के बाद बेल रिजेक्ट कर दिया। खेल गांव थाना प्रभारी व महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने कई बार उसके घर जाकर समर्पण के लिए उसके परिवार वालों से निवेदन किया परंतु मुखिया ने समर्पण नहीं किया। बाद में न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया,27 नवंबर 24 को लालगंज स्थित उसके घर पर महिला थाना के अवर निरीक्षक सूर्यमणि सोय,खेलगांव थाना के सहायक अवर निरीक्षक अनिल हांसदा ने न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को मुखिया के घर की दीवार पर चस्पा किया। मुखिया ने फिर से बाहर से बेल लेनी चाही परंतु उच्च न्यायालय ने फिर बेल पिटिशन को खारिज कर दिया।
खटंगा पंचायत का काम प्रभावित: उक्त पंचायत का विकास कार्य पिछले सात महीना से प्रभावित है। इसे लेकर उप विकास आयुक्त ने भी कांके बीडीओ को पत्र निर्गत कर कहा था कि उक्त पंचायत का कार्य में तेजी लाए। इसके अलावे अन्य पंचायत से संबंधित कार्य भी प्रभावित है।