पुलिस ने नाव चोरी के आरोप में युवक को भेजा जेल

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

उधवा/साहिबगंज: राधानगर थाना पुलिस ने बुधवार को नाव चोरी के आरोप में एक युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत के पातु टोला घाट से सोमवार की देर रात्रि को इलियास शेख की एक सवारी नाव को एक युवक चोरी कर फरार हो गया था। नाव मालिक इलियास शेख दूसरे दिन मंगलवार अहले सुबह को जब अपनी नाव के पास पहुंचा तो नाव वहां से गायब मिला। खोजबीन के दौरान बानू टोला चूआर में नाव होने की सुराग मिला।

वहां पहुंचने के बाद इलियास शेख की नाव को उक्त युवक दूसरे नाविक के पास 50 हजार रुपए में बेचने की फिराक में लगा था। जिसके बाद उक्त युवक को पकड़कर एक स्कूल में बंधक बना लिया गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना के एसआई कन्हाई टुडू मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चुंगल से उसे छुड़ाकर थाना लाया। उक्त आरोपी राजमहल थाना क्षेत्र के नारायणपुर कमाल टोला निवासी हैदर शेख के पुत्र अताउर शेख के रूप में की गई है। वही मामले को लेकर नाव मालिक के दिए गए आवेदन पर कांड संख्या 01/25 के तहत अताउर शेख के विरुद्ध चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Spread the love