Mustafa Ansari
मेसरा : रांची-हजारीबाग के मुख्य सड़क मार्ग पर बुटी गांव स्थित दुबे होटल के निकट पवित्रा सेल्स में फैंक फेबर शोरूम का उद्घाटन गुरुवार को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी एवं मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर मनरखन महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इससे पहले पवित्रा सेल्स के परिवारजनों द्वारा विधि विधान से हवन पूजन भी किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि ग्राहकों की सेवा का ख्याल रखना ही व्यवसाय की मूल बात होती है।
वहीं विशिष्ट अतिथि मनरखन महतो ने शोरूम प्रोपराइटर विरेन्द्र नाथ ओहदार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ लिखकर बेरोजगारी का रोना रोने की जगह अपना व्यवसाय शुरू करना बुद्धिमानी है। उन्होंने कहा भगवत गीता में कहा गया है कि कर्म करना कर्तव्य है। और कर्म का फल हमेशा शुभ मिलता है। शोरूम के प्रोपराइटर विरेन्द्र नाथ ओहदार ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। अब एक ही छ्त के निचे प्लाई हार्डवेयर और सेनेटरी के समानों के अलावा फेबर ब्रांड के किचन चिमनी, कुकटॉप ओवन,बॉटर प्यूरीफायर,गैस चुल्हा,मिक्सी,गिजर आदि के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही सभी सामान उपलब्ध होंगे।
हमारे यहां सारे सामान खुदरा वा थोक भाव में मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक गांडेय विधानसभा सह प्रो.जय प्रकाश वर्मा,सुनीता ओहदार,उर्मिला देवी,मनोज कुमार, सेल्स मैनेजर संतोष कुमार सिंह,विजय सराय,भगवान सिंह बेदी,वेद प्रकाश बारला,राधा चरण सिंह,राम लखन मेहता,रंधीर चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
