राधा कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम मनाया गया

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandesh Desk

हजारीबाग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हज़ारीबाग के स्थित के.डी. चिल्ड्रेन  में राधा-कृष्ण विषय पर आधारित रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के भैया – बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृष्ण और राधा के रूप में सज-धज कर आए। विद्यालय प्रांगण एक दिव्य वातावरण में परिवर्तित हो गया था , जैसे कि स्वयं श्री कृष्ण और राधा वहां विराजमान हों।

प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्त, प्राचार्या  मीनू गुप्ता, और उप-प्राचार्या हेमलता मिश्रा द्वारा पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं: नर्सरी: प्रथम: दीवाना ,द्वितीय: श्रेयांश , तृतीय: सृष्टि एल.के.जी:प्रथम: अन्वी ,द्वितीय: दिशा तृतीय: अर्पिता,यू.के.जी: प्रथम: आशी , द्वितीय: श्रद्धा,तृतीय: गौरव। इस कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक  धनंजय मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता में कुमारी संगम, सुजाता रावत, रिया श्रीवास्तव, अमिता प्रसाद, राफिया खातून, पूनम सिन्हा, कमला सिंह, मीनाक्षी सिन्हा, पूनम तिवारी, कल्याणी दुबे, आरोही, आकांक्षा वर्मा, जूली सिन्हा, पूनम गुप्ता, विजय सिन्हा, मुकेश कुमार, शैलेश कुमार, अमन कुमार सिन्हा, अधिराज विराज, राहुल सिन्हा, अन्य सहायक शिक्षकों का योगदान रहा तथा सैकड़ो अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Spread the love