Kamesh Thakur
रांची: सिकिदिरी थाना की पुलिस ने राहगीरों को चाकू का भय दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार अभियुतों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में फरहान खान, श्रीशांत करमाली, शेख जहीर, चन्दन गंझू शामिल है। इनके पास से लूट का चांदी का चेन,दो मोबाइल, एक घडी सहित अन्य समान बरामद हुआ है। आयुष ठाकुर और उनके दोस्तों से चाकू एवं पंच का भय दिखाकर लूटपाट की गई थी।
लूट मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने लूटपाट में संलिप्ता होने की बात स्वीकार किया। सभी अभियुक्तों ने पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।