राज इंटरनेशनल स्कूल को ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर का सम्मान

360° Ek Sandesh Live

विद्यालय की निदेशक संपा सिंह को दिल्ली में सम्मनित किया गया

Eksandeshlive Desk

Kodarama: सफलता एक दिन में नहीं मिलती, मगर ठान ले तो एक दिन जरूर मिलती है ऐसा ही कुछ कर दिखाया है राज इंटरनेशनल स्कूल ने | कोडरमा स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल ने ओलंपियाड में नया कीर्तिमान रच दिया है | विद्यालय में अयोजित सीपीएस ओलंपियाड द्वितीय स्तर में कक्षा 7  के कार्तिकेय कुमार का  चयन दिल्ली में अयोजित तृतीय लेवल के लिए हुआ  | सीपीएस ओलंपियाड स्तर 3 में  पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से सिर्फ 26 छात्रों का चयन हुआ | झारखंड से राज इंटरनेशनल स्कूल के कार्तिकेय कुमार ने झारखंड को प्रेजेंट किया | इसके साथ ही कार्तिकेय ने ना सिर्फ विद्यालय का बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन किया | 

विद्यालय के प्रदर्शन के लिए विद्यालय की निदेशक संपा सिंह का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया | संपा सिंह को विद्यालय के बेहतर प्रदर्शन के लिए  गुलदस्ता, शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया | इसके साथ ही विद्यालय की ओलंपियाड प्रभारी शिवानी भारती को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ओलंपियाड प्रभारी का सम्मान प्राप्त हुआ  | 

विद्यालय के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने कहा की दिल्ली के लोक कला मंच पर विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त होना विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है | विद्यालय प्रयासरत है आने वाले समय और उन्नत शिक्षा तथा सभी क्षेत्रों में छात्रों का विकास हो और आने वाले समय में विद्यालय और ऐसा कीर्तिमान रचेगा |

 विद्यालय के प्राचार्य राहुल घोष विद्यालय की इस उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित नजर आए। कार्तिकेय ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों की लगातार मेहनत, समर्पण, और पारिवारिक सहयोग की अहम भूमिका रही।

Spread the love