राजद के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने पार्टी नेताओं को किया सम्मानित

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : राजद के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने पार्टी कार्यालय में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री सह झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, नवनिर्वाचित विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, विधायक सुरेश पासवान एवं वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा पूर्व मंत्री विजय प्रकाश को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यादव ने कहा कि पार्टी कार्यालय और कार्यकर्ताओं में उत्सव का माहौल बना हुआ है। राजद और लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव को चाहने वालों लोगों का आए दिन चहल-पहल बढ़ा हुआ है, जिसे आगामी राजनीति और प्रदेश के लिए शुभ संकेत माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद का संगठन में प्रतिदिन मजबूती और बहुसंख्यक जनाधार को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिए सभी साथीगण एक विकसित लक्ष्य के साथ कार्य करने का संकल्प ले रहे हैं। क्योंकि, सामूहिक मेहनत का नतीजा सफल परिणाम है। 28 को मोराबादी मैदान में शपथ ग्रहण के दौरान राज्यभर से भारी संख्या में राजद के लोग शामिल होंगे।