राजद के शिष्टमंडल शिक्षक संघ के मांगो का समर्थन की, सहायक पुलिसकर्मी से मिला

360° Ek Sandesh Live

रांची : प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने एक प्रमुख शिष्टमंडल के साथ राजभवन में अनशन पर बैठे अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य कर्मचारी मनरेगा संघ प्रशिक्षित परीक्षार्थी संघ झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ एवं मोराबादी जाकर सहायक पुलिसकर्मी से मिला। मुलाकात के दौरान संजय सिंह यादव ने शिक्षक संघ को आश्वस्त किया कि जल्द ही राजद का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल राज्य के शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर समाधान निकालने का काम किया जाएगा । प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि शिक्षक संघ के लोगो ने अध्यक्ष संजय सिंह यादव को बताया कि 3 सूत्री मांगों से राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भर नहीं पड़ेगा मांग जायज है। अनशन पर बैठे सभी संस्थाओं को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान आप सभी लोगो की बातों का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।सहायक पुलिसकर्मी के मामले को लेकर कहा कि कल होने वाली कैबिनेट के फैसले का इंतजार किया जाएगा उसके उपरांत गृह सचिव और मुख्यमंत्री से वार्ता किया जाएगा। शिष्टमंडल में प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव,युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव,महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव,शब्बर फातमी छितिज मिश्रा अभिषेक यादव सहित कई लोग मौजूद थे