राजधानी रांची सहित झारखंड के दक्षिणी, मध्यवर्ती जिलों में 22 को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के कई जिलों में शनिवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के जिन इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है उनमें राज्य के दक्षिणी जिलों पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल है। साथ इन जिलों से सटे मध्यवर्ती जिलों रांची, खूंटी और गुमला में भी हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इससे दोपहर में थोड़ी गर्मी का भी एहसाह हुआ। हालांकि गुरुवार हुई हल्की बारिश से वातावरण में नमी देखी गयी। इससे सुबह में ठंड महसूस हुई।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शनिवार को मौसम गुरुवार की तुलना में कुछ ठीक रहेगा, लेकिन हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं रांची में शुक्रवार को अधिकम तापमान 26.6, जमशेदपुर में 27, डालटेनगंज में 32.4 डिग्री और बोकारो में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।