राजेश कच्छप द्वारा वंदे मातरम को लेकर दिया गया बयान केवल निंदनीय ही नहीं, बल्कि घोर देशद्रोही मानसिकता: प्रदीप वर्मा

360° Ek Sandesh Live

RANCHI : खिजरी के विधायक राजेश कच्छप द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर दिया गया बयान केवल निंदनीय ही नहीं, बल्कि घोर देशद्रोही मानसिकता को दर्शाने वाला है। इस शर्मनाक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की सोच रखने वाले व्यक्ति को एक पल के लिए भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहने का अधिकार नहीं है।डॉ. वर्मा ने कहा कि ह्यवंदे मातरमह्ण करोड़ों देशवासियों की आस्था, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। इस पर सवाल उठाना या इसका अपमान करना सीधे-सीधे राष्ट्र की एकता और अखंडता पर हमला है। विधायक राजेश कच्छप का बयान उनकी ओछी, संकीर्ण और राष्ट्रविरोधी सोच को उजागर करता है। ऐसे व्यक्ति का विधायक पद पर बने रहना लोकतंत्र का अपमान है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजेश कच्छप के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए। डॉ. वर्मा ने चेतावनी दी कि भाजपा राष्ट्र, राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की गरिमा के अपमान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। देश विरोधी मानसिकता रखने वालों को जनता करारा जवाब देगी और कानून के तहत उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Spread the love