साहिबगंज। ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 ज़िला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को राजमहल स्पोर्टिंग क्लब बनाम मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के बीच मैच खेला गया। राजमहल स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। फरहान शेख ने 45, स्वयं साहा ने 30 व हजरतुल्लाह ज़ाज़ई ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली। मां गायत्री क्रिकेट बोरियो के गेंदबाज पीयूष ने 3 व प्रेम व शुभम ने 2-2 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मां गायत्री क्रिकेट बोरियो 18.1 ओवर में 136 रन बना कर ऑल आउट हो गई। चंद्रशेखर प्रसाद व सुमन रक्षित ने 15-15, रवि कुमार ने 41 व ऋषि कुमार ने 21 रन की पारी खेली। राजमहल स्पोर्टिंग क्लब के गेंदबाज राजकुमार घोष ने 4, स्वयं साहा व जीत कुमार घोष ने 2-2, हजरतुल्लाह व फरहान ने 1-1 विकेट लिए। राजमहल स्पोर्टिंग क्लब ने 104 रन से जीत हासिल की।राजमहल स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी मो हजरतुल्लाह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि सतीश सिन्हा ने हजरतुल्लाह को मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग चंदन यादव व रंजन तिवारी एवं स्कोरिंग मो अनाउल्लाह अंसारी ने किया। टूर्नामेंट इंचार्ज अशफाक आलम ने बताया कि 12 नवंबर को संत जेवियर स्कूल ए बनाम सीएबी जूनियर बरहरवा के बीच मैच खेला जाएगा।
