अशोक अनन्त
(हंटरगंज) : मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता 75वां वन महोत्सव 2024 के अवसर पर आज हंटरगंज प्रखंड ग्राम हटवरिया में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीन धर्मों के संगम स्थल माँ कौलेश्वरी पहाड़ के तलहटी में वन विभाग के द्वारा नवनिर्मित आरोग्य वन का नारियल फोड़कर व फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया गया। साथ ही जनता मालिकों को समर्पित किया। ततपश्चात आरोग्य वन परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके उपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस नवनिर्मित आरोग्य वन बनाने के लिए वन विभाग चतरा धन्यवाद के पात्र है। विश्वप्रसिद्ध माँ कौलेश्वरी मंदिर के विकास में इसका बड़ा योगदान होगा। इससे यहाँ देश विदेश से आने वाले सैलानी इसका लाभ उठाएंगे एवं प्रकृति से जुड़ाव महसूस करेंगे। आनेवाले समय में इसका और व्यापक रूप से विस्तार किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल मीणा, राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, चतरा विधानसभा भावी प्रत्याशी रश्मि प्रकाश, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद दुबे, जिला मंत्री प्रतिनिधि चंद्रिका यादव, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, प्रखंड मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, युवा नेता बिनोद भोगता, राजद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।