राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का किया गया आयोजन

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk
रांची: महिला हाउसिंग ट्रस्ट (एम.एच.टी) नें झारखंड में सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर एक राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम का बुधवार को आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नामांकन में चुनौतियों का समाधान करने और प्रमुख सरकारी हित धारकों से सुझाव इकट्ठा करने के लिए नीति निमार्ताओं, गैर सरकारी संगठनों और लाभार्थियों सहित हित धारकों को एक साथ लाना था।
एम.एच.टी रांची के 14 बस्ती में चार सामाजिक सुरक्षा और तीन सामाजिक कल्याण योजनायो पर काम कर रही है जिसमे से मुख्यमंत्री कन्या दान योजना एव विधवा पेंशन योजना पर भी नीतिगत विस्तृत चर्चा की गयी। दोनों योजनाओं के लाभार्थियो ने अपने अनुभव भी साझा किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अभय नंदन अम्बष्टा, अपर सचिव, महिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार उपस्थित थे।
मौके पर सरकारी अधिकारियों, महिला विकासिनी, योजनायों के लाभार्थी एवं अन्य गैर सरकारी संस्थायों के प्रतिनिधि शामिल थे।

Spread the love