राज्यपाल से ऊर्जा मैन रंजीत साहू ने की शिष्टाचार मुलाकात

360° Ek Sandesh Live

दस वर्षाे से बिजली,पानी और स्वच्छता अभियान चला रहे है रंजीत साहू

Kamesh Thakur

रांची: जहां एक और हमारे यहां सेवा सप्ताह मनाया जाता है वही मधुकम के रहने वाले रंजीत साहू का पिछले दस वर्षो से पानी, बिजली,पर्यावरण एवं स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।
रंजीत साहू सुबह 4:30 बजे से 6:00 बजे तक अपने मोहल्ले की रोड, नालियों की सफाई में लग जाते हैं। इसके बाद साईकिल से शहर के विभिन्न मुहल्लों में दिन में जल रहे स्ट्रीट लाइट आॅफ करते हुए, जहां लाइट डायरेक्ट जलता है वहां अपने पैसे से स्विच बोर्ड लगाते हैं।
इनके द्वारा रांची शहर में लगभग 400 स्विच बोर्ड लगाया गया है।
भूमिगत जल संरक्षण करने के लिए बरसात का जल बचाने हेतु इन्होंने घर में वाटर हार्वेस्टिंग बनाकर एक आदर्श स्थापित किया है। पानी,बिजली, पर्यावरण एवं स्वच्छता के लिए पिछले एक दशक से इन्होंने एकला चलो अभियान चला रखा है। अब धीरे-धीरे लोग जागरुक भी होने लगे हैं। बीच-बीच में और भी उनके द्वारा सामाजिक कार्य होते हैं। जैसे गरीबों को भोजन करना, भीषण गर्मी में पुलिस वालों को लस्सी पिलाना आदि।
इसी का परिणाम यह हुआ कि 17 अक्टूबर गुरुवार को झारखंड प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में उनकी मुलाकात हुई। राज्यपाल श्री गंगवार ने रंजीत साहू की इस अनोखे प्रयास की खूब प्रशंसा की। राज्यपाल रंजीत साहू के सामाजिक कार्यो से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने ने कहा कि इसी प्रकार के प्रयासों से समाज व राज्य का चौतरफा विकास संभव है। उन्होने सेवा के कार्य में लगे रहने का सुझाव भी दिया।
रंजीत साहू मधुकम के न्यू लाइंस क्लब के रहने वाले हैं इनकी शिक्षा एमए, बीईएड,आईटीआई, इलेक्ट्रिशियन की डिग्री हासिल की है। आदर्श शिक्षक बनने की इनका सपना सरकार नहीं हुआ। तो समाज सेवा को ही इन्होंने अपना लक्ष्य बना लिया। जो आज भी जारी है….