रामदास सोरेन के निधन से झारखंड आंदोलन की अपूर्णीय क्षति : डॉ. सूरज

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : अखिल भारतीय संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. सूरज मंडल ने कहा है कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन न केवल झारखंड बल्कि झारखंड आंदोलन की अपूर्णीय क्षति है। डॉ. मंडल ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रामदास सोरेन और उनके जैसे अनेक झारखंड आंदोलनकारियों का यदि सक्रिय योगदान ना होता तो झारखंड का निर्माण कभी भी संभव नहीं होता।

अपने शोक संदेश में डॉ. मंडल ने रामदास सोरेन के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में कुछेक मंत्री और बेहद सक्रिय नेता ही ऐसे हैं जिनका झारखंड निर्माण आंदोलन में बहुत सक्रिय योगदान रहा है और वे लाखों आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप झारखंड निर्माण के प्रति समर्पित हैं। सोरेन के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए डाॅ. मंडल ने कहा कि रामदास सोरेन के योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकेगा।

Spread the love