रामगढ़ नगर परिषद चुनाव: पहले राउंड की मतगणना में कुसुमलता कुमारी 1107 वोटों से आगे

Election

Eksandeshlive Desk

रामगढ़ : नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव की जारी मतगणना में पहले राउंड के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी ने मजबूत बढ़त बना ली है। पहले दौर की मतगणना में कुसुमलता कुमारी को कुल 7949 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रिया कुमारी पर 1107 मतों की बढ़त हासिल की है। प्रिया कुमारी को अब तक 6842 वोट मिले हैं।

वहीं तीसरे स्थान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार रेणु देवी हैं, जिन्हें 2742 मत प्राप्त हुए हैं। चौथे स्थान पर जेएलकेएम समर्थित उम्मीदवार अनिता कुमारी को 2470 वोट मिले हैं। अन्य उम्मीदवारों में सुरपाती देवी को 2092, अर्पणा कुमारी को 1618, रेणु कुमारी को 1356, उमा कुमारी को 784 तथा पूजा देवी को 546 मत प्राप्त हुए हैं। मतगणना अभी जारी है और आगामी राउंड के परिणामों के बाद अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love