रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए उपायुक्त ने प्रखंडवार वरीय दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandesh Desk

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर रामनवमी 2025 के अवसर पर आदेश जारी कर बताया गया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में 06 अप्रैल को रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। रामनवमी के अवसर पर पूर्व में घटित घटना के मद्देनजर रामनवमी के अवसर पर संपूर्ण जिले में विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतने की आवश्यकता प्रतीत होती है जिसके आलोक में विभिन्न प्रखंडों में विधि व्यवस्था संधारित करने एवं शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व संपन्न कराने के लिए प्रखंडवार कई वरीय दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ कामती को सदर, अपर समाहर्ता संतोष सिंह को बड़कागांव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुलिन मरांडी को केरेडारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार को विष्णुगढ़, कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता कुमारी को दारू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिंह को टाटीझरिया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजकिशोर प्रसाद को डाडी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी रजत अनूप कुमार कच्छप को चुरचू प्रखंड में प्रतिनियुक्ति की गई है।

कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर प्रेम कुमार को ईचाक, जिला पशुपालन पदाधिकारी न्यूटन तिर्की को कटकमदाग, डीआरडीए निदेशक मां देव प्रिया को कटकमसांडी, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक निवेदिता राय को पदमा, बरही अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुडू को बरही, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी को बरकट्ठा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता बरही अजय भगत को चौपारण एवं कार्यपालक दंडाधिकारी बरही दीपा खलखो को चलकुशा प्रखंड में प्रतिनियुक्ति की गईं है। प्रतिनियुक्त वरीय दंडाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि रामनवमी त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों की समीक्षा कर अपने-अपने आवंटित प्रखंड में सभी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी प्रतिनियुक्ति के वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद रहेंगे।