रांची अंजुमन चुनाव 2025 के संयोजक मुफ्ती अनवर कासमी को स्वागत सह बधाई : मो. मजीद अंसारी

360° Ek Sandesh Live Religious

Mustafa Ansari

रांची : उमूमी इत्तेफाक-ए-राय से मुंतखब अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव 2025 के संयोजक सह कन्वीनर मुफ़्ती अनवर क़ासमी का जमीअतुल मोमेनीन चौरासी रांची झारखंड के सदर मो.मजीद अंसारी ने आपार हर्ष व्यक्त करते हुए इस्तकबाल किया है। मजीद अंसारी ने कहा सबसे बड़ी खुशी की बात तो यह है कि आपसी विवादों को ख़त्म कर मोहब्बत के साथ उमूमी इत्तेफ़ाक़-ए-राय से एक दीनदार कन्वीनर मुन्तखब किया गया है। उन्होंने तमाम पंचायतों,तंज़ीमो व इससे जुड़े कमिटी वगैरह का भी तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि उक्त चुनाव संयोजक के नेतृत्व में आगामी अंजुमन इस्लामिया रांची चुनाव मे कमिटी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Spread the love